- विंशतितम कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर,
- 1 जून को निम्बाहेड़ा से हजारों कल्याणभक्त आयेंगे चित्तौड़ महापादयात्रा में
- 11 से 19 जून तक होगा महाकुंभ
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कल्लाजी वेदपीठ पर विराजित मेदपाट मणिभूषण, धरादित्य, परम शौर्यशाली श्री शेषावतार कल्लाजी राठौड़, वेद माता गायत्री, स्कंद माता, पंचमुखी हनुमान जी एवं काल भैरव जी के श्रद्धापूरित विग्रहों का विंशतितम 20 वें कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही हैं।

वेदपीठ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को ऋतुराज वाटिका में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में गत दिनों नगर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक घर मे निमंत्रण दिए गए । साथ ही कल्याण नगरी में 7 हजार से अधिक घरों के बाहर राम नाम के स्टीकर लगाए गए ।कल्याण नगरी में कल्याण महाकुंभ का भव्य आयोजन ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा 11 जून से आषाढ़ कृष्णा अष्टमी 19 जून तक किया जाएगा।
आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा 1 जून को
कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन के जन जागरण के लिए प्रथम चरण में आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा ज्येष्ठ शुक्ला षष्टी रविवार 1 जून को आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा 1 जून को प्रातरू सवा 4 बजे कल्याणनगरी के ठाकुर श्री कल्लाजी के मंदिर से प्रारंभ होकर चित्तौड़ दुर्ग स्थित कल्लाजी की छत्री तक आयोजित होगी। हजारों की संख्या में कल्याण महा पदयात्रा में भाग लेने वाले पदयात्रियों के लिए पूरे मार्ग में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।
सवा 11 करोड़ राम नाम मंत्र जाप, 2100 अखण्ड सुंदरकांड जारी
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में चौत्र नवरात्रि की प्रतिपदा से वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों एवं कल्याण भक्तों द्वारा सवा ग्यारह करोड़ राम नाम के जाप किये जा रहे हैं। जिसके तहत अब तक लगभग 5 करोड़ जाप किए जा चुके हैं। साथ ही 1500अखण्ड सुन्दरकाण्ड के पाठ भी हो चुके है । 10 जून तक सवा 11 करोड़ राम नाम जाप एवं 2100 अखण्ड सुंदरकांड पाठ पूर्ण होंगे । वेदपीठ की ओर से भक्तों से आग्रह किया गया हैं कि इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री राम महायज्ञ की सफलता के लिए इस मंत्र का अधिकाधिक जाप कर महायज्ञ में सहभागी बने।
श्री रामचरित मानस पारायण जारी
20 वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में इस वर्ष आयोजित होने वाले अनुष्ठान में अब तक 125 यजमानों द्वारा श्री रामचरित मानस पारायण के लिए पंजीयन कराया जा चुका हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि ध्यानकेन्द्र में वेदपीठ के बटुकों द्वारा यजमानों से पूजन कराने के साथ ही आयोजन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पंजीयन भी करवाया जा रहा हैं।
श्री राम कथा 11जून से
वेदपीठ द्वारा आयोजित कल्याण महाकुंभ के दौरान पुराणों की आध्यात्मिक व्याख्या की श्रृंखला में इस वर्ष परम् पूज्य दीदी माँ मंदाकिनी श्री रामकिंकर जी रामायणम धाम आश्रम, अयोध्या के श्रीमुख से कल्याण नगरी में श्री राम कथा का रसामृत पाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह कथा 11 जून से 19 जून तक अपराह्न 3 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित होगी।
सप्त दिवसीय 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ 13 जून से
कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ आषाढ़ कृष्णा द्वितीया से अष्टमी यानि 13 से 19 जून तक प्रातरू 7 बजे से वेदपीठ परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन पंजीयन की कार्रवाई की जा रही हैं। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 1300 से अधिक यजमानों का पंजीयन कराया जा चुका हैं।
कलशोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा 11 जून को
20 वें कल्याण महाकुंभ के प्रथम दिवस ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा 11 जून बुधवार को कल्याण नगरी में कलशोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातरू 7 बजे ढ़ाबेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वेदपीठ परिसर में संपन्न होगी।
प्राकट्योत्सव एवं दिव्य दर्शन 19 जून को
20 वें स्थापना दिवस पर प्रातरू साढ़े 8 बजे श्री राम यज्ञ की पूर्णाहुति, प्रातरू 9 बजे मातृपितृ पूजन, प्रातरू सवा 11 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण तथा दोपहर सवा 12 बजे भव्य शंखनाद के साथ ठाकुरजी के दिव्य दर्शन दोपहर 12.32 बजे होंगे। अपने प्रकार के इस भव्य आयोजन की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मेवाड़, मालवा, वागड़, मारवाड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से कल्याण भक्तों द्वारा कल्याण महाकुंभ में भागीदारी के लिए वेदपीठ को प्रतिदिन बड़ी संख्या में संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






