हुंडई वेन्यू कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

SHARE:

नार्कोटिक्स की नपावली गांव के आपस कार्यवाही

18 प्लास्टिक के बैगों में भरा हुआ था डोडा चुरा

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ( सी.बी.एन ) के चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों एवं जिला अफीम अधिकारी -2 ने निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ राजमार्ग पर नपावली गांव के पास एक हुंडई वेन्यू कार को रोका और हुंडई वेन्यू में छिपाकर रखे गए 311 किलोग्राम से अधिक वजन के 18 प्लास्टिक बैग अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया की सीबीएन को एक विशेष सूचना मिली कि गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक हुंडई वेन्यू कार निम्बाहेड़ा क्षेत्र से मारवाड़ क्षेत्र की ओर भारी मात्रा में डोडा चूरा लेकर जाएगी। उन्होंने बताया की  जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2  एवं चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित करके रवाना किया गया तथा संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई ।  सीबीएन अधिकारियों द्वारा 22 मई 2025 को वाहन की पहचान करने के बाद वाहन को निम्बाहेड़ा-मंगलवार राजमार्ग पर निकुंभ चौराहे के पास रुकने का इशारा किया गया , लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और सरकारी वाहन और निवारक दल को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए भाग निकला।

उन्होंने बताया की निवारक दल ने वाहन का पीछा कर वाहन को नापावली के पास रोका लेकिन चालक रात का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर खेतों में भाग गया। वाहन की तलाशी ली गई और वाहन के अंदर छिपाकर रखे गए 311.490 किलोग्राम वजन के अवैध डोडा चूरा के कुल 18 प्लास्टिक बैग बरामद किए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध डोडा चूरा को हुंडई वेन्यू कार के साथ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें कि…

*डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त, – Chittorgarh News*

डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त,

*जिले में प्रारंभ हुए आईस्टार्ट लॉन्चपैड कार्यक्रम – Chittorgarh News*

जिले में प्रारंभ हुए आईस्टार्ट लॉन्चपैड कार्यक्रम

*‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान – Chittorgarh News*

‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान 

*हरित विकास का उदाहरण वेस्ट लेण्ड पर विकसित ग्रीन बेल्ट – Chittorgarh News*

हरित विकास का उदाहरण वेस्ट लेण्ड पर विकसित ग्रीन बेल्ट

*राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि – Chittorgarh News*

राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि

*सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से खुलवाते थे फर्जी एकाउंट, दो साइबर ठग गिरफ़्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें