Review meeting of revenue officers held

लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण करने के दिए निर्देश
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि का अकृषि प्रयोजनार्थ रूपांतरण, रास्ते के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्र, पत्थरगढ़ी के प्रकरण, दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण के निस्तारण आदि की उपखंड वार समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का समय रहते निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करें।
बैठक में आबादी नियमन, आबादी विस्तार संबंधी निस्तारित और लंबित प्रस्तावो, भूमि आवंटन का विवरण एवं राजकीय कार्यालय, सार्वजनिक उपयोग के प्रयोजनार्थ निस्तारित व लंबित प्रस्तावो के संबंध में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भू. अ. सुरेंद्र पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित जिले के उपखंड अधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
*सरपंच संघ ने मांगो को लेकर पंचायतों पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन – Chittorgarh News*
सरपंच संघ ने मांगो को लेकर पंचायतों पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
*डॉ. मेहता इसीलेंस इन डायबिटोलॉजी का अवॉर्ड से सम्मानित – Chittorgarh News*
*विधायक आक्या की पहल पर गंभीरी नदी की सफाई में आगे आई संस्थाएं – Chittorgarh News*
विधायक आक्या की पहल पर गंभीरी नदी की सफाई में आगे आई संस्थाएं
*कार व बाईक की टक्कर में बालिका की ददर्नाक मौत, दम्पत्ति घायल – Chittorgarh News*
कार व बाईक की टक्कर में बालिका की ददर्नाक मौत, दम्पत्ति घायल
*हरित चित्तौड़ अभियान में 11 लाख 44 हजार से अधिक लगाए जाएंगे पौधे – Chittorgarh News*
हरित चित्तौड़ अभियान में 11 लाख 44 हजार से अधिक लगाए जाएंगे पौधे
*भाजपा हिन्दू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझती,अहिंसा करना ही सबसे बड़ा हिंदुत्व: जाड़ावत – Chittorgarh News*
भाजपा हिन्दू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझती,अहिंसा करना ही सबसे बड़ा हिंदुत्व: जाड़ावत
*मानसून में मौसमी बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप – Chittorgarh News*
*भाविप ने शहर में निकाली साईकिल रैली – Chittorgarh News*
*विधायक आक्या के नेतृत्व में जीवनदायिनी गंभीरी नदी की सफ़ाई कर किया श्रमदान – Chittorgarh News*
विधायक आक्या के नेतृत्व में जीवनदायिनी गंभीरी नदी की सफ़ाई कर किया श्रमदान
*आयुक्त ने लिया सफाई कार्य का जायजा एवं सीवरेज कार्यों की जानी प्रगति – Chittorgarh News*
आयुक्त ने लिया सफाई कार्य का जायजा एवं सीवरेज कार्यों की जानी प्रगति
*जिले में वृक्षारोपण को लेकर चलेगा ‘ हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़ ‘ अभियान – Chittorgarh News*
जिले में वृक्षारोपण को लेकर चलेगा ‘ हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़ ‘ अभियान
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






