PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 46 किलो डोडा चूरा बरामद, पाइलेटिंग करते 3 गिरफ़्तार - Chittorgarh News

कार से 46 किलो डोडा चूरा बरामद, पाइलेटिंग करते 3 गिरफ़्तार

SHARE:

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कपासन पुलिस की कार्यवाही,

अल्टो कार से 46 किलो ग्राम डोडाचूरा जब्त,
स्विफ्ट कार से पायलेटिंग करते तीन गिरफ्तार,

चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 46 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया हैं। वहीं अल्टो कार की पायलेटिंग करते स्विफ्ट कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को नामजद कर तलाश की जा रही हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबत सिंह व डीएसपी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु थानाधिकारी कपासन रतन सिंह व पुलिस जाब्ता एएसआई सुभाषचन्द्र, हैडकानिं. उगमाराम, कानिं. महेन्द्रसिंह, राजेश, देवीलाल, राजेन्द्र व युवराज सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक डोडा चुरा से भरी अल्टो कार को रुकवा कर चैक किया तो उसमें तीन प्लाष्टिक के कट्टों मे भरा हुआ 46 किलो 730 ग्राम डोडाचुरा मिला। वहीं अल्टो कार की पायलेटिंग करते बिना नम्बरी एक स्वीफट कार में सवार जोधपुर जिले के कापरड़ा थाने के चांदेलाव निवासी 25 वर्षीय सोमराज पुत्र डूंगरराम विश्नोई, 25 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह व कपासन थाने के रंडियारडी निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र हरिराम बुनकर को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध डोडाचूरा व दोनों कारों को जब्त कर थाना कपासन पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ़्तार आरोपियों का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अफीम डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। डोडा चुरा परिवहन करने मे प्रयुक्त अल्टो कार के चालक आरोपी कपासन थाने के रूपाखेडी निवासी कमलेश पुत्र प्यार चन्द लोहार को नामजद कर तलाश की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*एडीएम के चिकित्सालय का निरीक्षण में व्यवस्थाएं चाक चौबंद, ट्रोली मैन व स्ट्रैचर का अभाव,पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा – Chittorgarh News*

एडीएम के चिकित्सालय का निरीक्षण में व्यवस्थाएं चाक चौबंद, ट्रोली मैन व स्ट्रैचर का अभाव,पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा

*अरबन बैंक की निदेशक मंडल बैठक संपन्न – Chittorgarh News*

अरबन बैंक की निदेशक मंडल बैठक संपन्न

*न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित – Chittorgarh News*

न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित

*गर्मी से राहत के लिए बिरला सीमेंट वर्क्स ने परिंडे व सीमेंटेड टंकी का किया सहयोग – Chittorgarh News*

गर्मी से राहत के लिए बिरला सीमेंट वर्क्स ने परिंडे व सीमेंटेड टंकी का किया सहयोग

*खड़े ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित वैन दो की मौत, 3 बच्चों सहित 5घायल – Chittorgarh News*

खड़े ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित वैन दो की मौत, 3 बच्चों सहित 5घायल

*अभय की मौत छोड़ गई कई सारे सवाल, होटल में क्या हुआ था, ऊंचाई से कैसे गिरा अभय,हत्या का मामला दर्ज़ – Chittorgarh News*

अभय की मौत छोड़ गई कई सारे सवाल, होटल में क्या हुआ था, ऊंचाई से कैसे गिरा अभय,हत्या का मामला दर्ज़

*1.79 क्विंटल अवैध डोडा चूरा सहित इको कार जब्त – Chittorgarh News*8

1.79 क्विंटल अवैध डोडा चूरा सहित इको कार जब

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *