ज्वैलर्स की दुकान से सोना चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरार्ज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

SHARE:

Ilyas
इलियास

Gold theft from jewelers shop exposed, two accused arrested, interstate thief gang exposed 

चित्तौड़गढ़। कपासन पुलिस ने अन्तरार्ज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गत दिनों कस्बे में स्थित शीतल ज्वैलर्स से सोने के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार को जब्त कर किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 16 मई को प्रार्थी मुकेश कुमार पिता नंदलाल सिरोया निवासी समता भवन कपासन ने थाने पर रिपोर्ट में बताया कि उसकी आभूषण की दुकान बस स्टेण्ड पर है, जहां पिता नंदलाल दुकान पर अकेले बैठे थे। एक अज्ञात लड़की व एक अज्ञात बुजुर्ग ने दुकान से एक डिब्बे से 200 ग्राम सोना चोरी किया जिसमें बालिया, लोंग ईत्यादि सामान था। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह व वृताधिकारी अनिल सारण के सुपर विजन में थानाधिकारी रतनसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अज्ञात अपराधियों को पकड़ने के लिए तकनिकी साक्ष्यों, मुखबीर तंत्र को मजबूत कर संदिग्धों की तलाश की गई। साईबर सैल टीम को मौके पर बुलाकर बी.टी.एस. लिया गया। जरायम पेशा व्यक्तियों के डेरों में सादा वस्त्र धारी जवान लगा कर सूचना संकलित की गई।
प्रकरण में मनोवैज्ञानिक तरीके एवं तकनिकी सहायता से अनुसंधान कर रेवाडी हरियाणा से आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया।

पुलिस टीम ने जसवन्त सिंह पिता रतन सिंह सैनी व ललित पिता नरेश गोद पुत्र सुरेन्द्र जाति बावरिया निवासी रेवाडी हरियाणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी उच्च दर्जे के बदमाश होकर पंजाब, हरियाणा एंव राजस्थान में काफी स्थानों से ज्वेलर्स की दुकानों से सोने व चांदी के ज्वैलरी चोरी करना कबूल किया है। गठित टीम में एसआई लादूलाल, सुभाषचन्द्र, कांस्टेबल पप्पूराम, वेदप्रकाश, राजेन्द्र, साईबर सेल से हेड कांस्टेबल राजकुमार, रामावतार, कांस्टेबल गणपत, महिला कांस्टेबल स्मिता, जितेन्द्र कुमार का सहयोग रहा। वारदात में लिप्त महिला सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रतिष्ठान को चिन्हित कर वारदात को देते थे अंजाम

गठित टीम द्वारा तकनिकी आधार पर आरोपियो को नामजद कर बस ऑटो चला आरोपियों के ठिकानों की रैकी कर एंव फाईनेन्स कम्पनी के कर्मचारी बन लोन पास कराने के लिये वेश बदल कर अभियुक्तों तक पहुंचे। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वारदात से एक दिन पहले घटनास्थल से 50-60 किलोमीटर दूर शहर में धमर्शालाओं में कमरा किराये लेकर चिन्हित वारदात स्थल पर सुबह जल्दी रैकी करना एंव जिस दुकान पर दुकानदार वृद्धजन हो ऐसी दुकान को चिन्हित कर वारदात कर पुलिस से बचने के लिये ग्रामीण रास्तों से फरार हो जाया करते थे। खास बात यह है कि गिरोह में महिला व बच्चों को रखा जाता था, जिससे सामने वालें को परिवार की तरह लगे, ऐसे में उनको साथ रखकर वारदात को अंजाम दिया जाता था।

Read these News also…

*चेन स्नैचिंग एक आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद – Chittorgarh News*

चेन स्नैचिंग एक आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद

*पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

*चेक अनादरण के मामले में सजा का आदेश – Chittorgarh News*

चेक अनादरण के मामले में सजा का आदेश

*बाड़े से 185 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व इनोवा कार जब्त – Chittorgarh News*

बाड़े से 185 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व इनोवा कार जब्त

*चोरी के माल का कर रहे थे बंटवारा आपस में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची एमपी के 5 गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चोरी के माल का कर रहे थे बंटवारा आपस में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची एमपी के 5 गिरफ्तार

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें