185 kg of illegal Dodachura and Innova car seized from the enclosure

चित्तौड़गढ़, 15 मई। बुधवार को जिले की साडास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक बाड़े में इनोवा कार में भरने के लिए रखा 185 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा को जब्त किया हैं। मामले में इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। बाड़े के मालिक की तलाश की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त व परिवहन एंव भण्डारण करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रविन्द्र प्रतापसिंह के सुपरविजन में बुधवार को एसएचओ साडास कैलाशचन्द थाने के पुलिस जाब्ता के साथ मुखबिर की सूचना पर साडास थाने के साण्डिया स्थित लादूलाल पुत्र गोपीलाल गुर्जर के बाडे से 8 प्लास्टीक के कट्टो में भरा 185 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त वाहन ईनोवा कार को भी जब्त किया गया। मौके से फरार बाड़े के मालिक लादूलाल गुर्जर की तलाश व प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






