PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Two absconding accused arrested in petrol pump robbery case 

एक नाबालिग डिटेन

चित्तौड़गढ़, 15 मई। पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल रुपये व मोटर साईकिल लूटने की घटना में फरार हुए दो आरोपियों को शंभूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह भिजवाया गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 26 अप्रैल को घटियावली स्थित पेट्रोल पंप पर शाम को चार अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाकर मोटरसाईकिल खडी कर बाथरूम की तरफ गये तथा वापस आकर पेट्रोल पंप कर्मी दोनों सेल्समैन की आंखोें में मिर्च डालकर 2600 रूपये की नगदी लुट ली व सेल्समैन लोकेश डांगी की मोटरसाईकिल को लेकर चले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना के खुलासे हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह, व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकरा राम द्वारा जांच अधिकारी एएसआई रईस मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों कोतवाली निम्बाहेडा के मादीयाखेडी निवासी 21 वर्षीय कन्हैयालाल उर्फ राकेश पुत्र उंकार लाल नायक व सरवानिया मसानी थाना जावद जिला नीमच हाल उखलिया थाना सदर चित्तौड़गढ़ निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ओमप्रकाश बारेठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। मामले में एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सम्प्रेषण गृह में भिजवाया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गयी तो आरोपियों द्वारा उक्त घटना के अलावा नायरा पेट्रोल पम्प निम्बाहेडा पर मैनेजर की आंखों में मिर्ची डालकर तथा पिस्टल दिखाकर 2 लाख 35 हजार रूपये की लुट की घटना कारित की हैं एवं गादोला से निम्बाहेडा रोड पर समुह लोन एजेन्ट की आंखों में मिर्ची डालकर 20 हजार रूपये की लुट की घटना कारित की हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *