PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चेक अनादरण के मामले में सजा का आदेश - Chittorgarh News

चेक अनादरण के मामले में सजा का आदेश

SHARE:

Punishment order in cheque dishonor case.

चित्तौड़गढ़। न्यायालय विशिष्ठ न्यायाधीश एनआई कोर्ट चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी रितिका श्रोती ने चेक अनादरण के अपने एक निर्णय में अभियुक्त को 99 हजार 489 रुपये अर्थदण्ड एवं 6 माह के कारावास की सजा का आदेश सुनाया।

प्रकरणानुसार परिवादी किसान सेवा केन्द्र जरिए मैनेजर दिनेश कुमार बुनकर निवासी उपरेड़ा तहसील राशमी ने एक परिवाद अभियुक्त भंवरलाल पिता रूपलाल शर्मा निवासी लालपुरा तहसील राशमी के विरूद्ध जरिये अधिवक्ता भगवतसिंह गिलुण्डिया व कुलदीप सुवालका के इस आशय का पेश किया कि परिवादी किसान सेवा केन्द्र के नाम से पेट्रोल पंप का व्यवसाय करता है और अभियुक्त ने उधार डीजल खरीदा था जिसके भुगतान पेटे दिया गया एक चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त राशि के चलते अनादरित हो गया। बावजूद नोटिस के कोई जवाब अथवा भुगतान नहीं दिये जाने के चलते परिवाद पेश किया। जहाँ न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद परिवादी के अधिवक्तागणों के तर्कों से सहमत होते हुए निर्णय पारित किया गया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *