PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चेन स्नैचिंग एक आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद - Chittorgarh News

चेन स्नैचिंग एक आरोपी गिरफ्तार, चेन बरामद

SHARE:

चेन स्नेचिंग का एक आरोपी गिरफ्तार

एक की तलाश जारी, आरोपी से चेन बरामद

चित्तौड़गढ़, 15 मई। तीन माह पूर्व जिंक कॉलोनी के पास से स्कूटी सवार एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर ले जाने के एक आरोपी को सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। वहीं मामले में एक आरोपी की तलाश जारी हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 19 फरवरी को अपने बच्चे को जिंक स्कुल से लेकर स्कुटी पर अपने घर जा रही महिला को रास्ते में बाईक सवार दो व्यक्ति ने गले से सोने की चेन खींच कर भाग जाने के मामले में डीएसपी तेजकुमार पाठक एवं एसएचओ सदर चित्तौड़गढ़ गजेन्द्र सिंह के सुपरविजन मे घटना में अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ हेतू एएसआई कालु सिंह के नैतृत्व में कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह, विनोद, गजेंद्र सिंह व धर्मेंद्र कुमार की टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे देखे गये एवं घटनास्थल से बीटीएस लिये जाकर तकनिकी साधनों के माध्यम से घटना का खुलासा करते हुये महिला की चेन छीनकर भागने वाले आरोपी डाईट रोड झांझरिया तालाब कच्ची बस्ती चित्तौडगढ हाल एल.बी.एस. स्कुल के पास सेठ सांवलियां कोलोनी थाना सदर चितौडगढ़ निवासी 28 वर्षीय ईश्वर पुत्र नाथुलाल धोबी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में छीनी गई चेन बरामद कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

आरोपी ईश्वर के साथी प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ गांठीया पुत्र मांगीलाल कहार निवासी झांझरिया तालाब कच्ची बस्ती थाना सदर चित्तौडगढ की तलाश जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें….

*पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों मिर्ची डाल लूटने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *