Major action against illegal drug trafficking by Bassi police station,

2 kg 300 grams illegal opium recovered, two accused arrested.
चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी परबतसिह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में जिला चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को थानाधिकारी बस्सी जयेश पाटीदार मय जाप्ता हैड कानि. विक्रम सिह, कानि. नारायणलाल, दुर्गेशसिह, रामनिवास व गजेन्द्रसिह द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान सरहद भिल्या खेडा रोड पर मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखे, जिन्हें संदिग्ध होने पर रुकवा कर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम अवैध अफिम मिली।
अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर बल्दरखां थाना बस्सी निवासी दोनों आरोपी 34 वर्षीय देवकिशन पुत्र धन्ना लाल जाट व 19 वर्षीय कमलेश पुत्र रतन लाल जाट को गिरफतार कर थाना बस्सी पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*राजनीतिक दलों के साथ होम वोटिंग के संबंध में हुई चर्चा – Chittorgarh News*
*जोशी और आक्या के बीच हुई सुलह, भाजपा में फिर से आई जान – Chittorgarh News*
*श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन – Chittorgarh News*
श्री सांवलियाजी चिकित्सालय में 10 बेड के वृद्धजन वार्ड “रामाश्रय” का उद्घाटन
*कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च – Chittorgarh News*
कपासन में निकला सीमा सुरक्षा बल व पुलिस का संयुक्त रूट मार्च
*14 साल पुराने डोडाचूरा तस्करी में वांछित गिरफ्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






