कार से 50 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना शम्भूपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए एक स्वीफ्ट कार में तीन कट्टो में अवैध अफीम डोडाचुरा भर कर परिवहन करते हुए कुल 50 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चूरा व स्वीफ्ट कार जब्त कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए एएसपी बुग लाल मीना के निर्देशन व डीएसपी भदेसर राजेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा पुनीत कुमार अपने थाने के पुलिस जाब्ता हैड कांस्टेबल मेघराज, कांस्टेबल मुकेश धाकड़, नानूलाल, योगेंद्र, प्रकाश व गजेंद्र सिंह के साथ पाटनिया से फलासिया गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान सामने से आती एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार का चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार की गति बढ़ाकर रोड़ के साईड से भगाने लगा। जिस पर सरकारी जीप को आड़े लगाकर रोकने का प्रयास किया तो उक्त कार रोड़ के साईड में पड़े पत्थर व पत्थर की दिवार व सरकारी जीप के बिच में फस कर टकराई, जिससे कार का आगे का बांया पहिया व बांया भाग क्षतिग्रस्त होकर कार वही पर रूक गई। कार के अंदर से चालक व खलासी उतरकर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त कार के चालक व साथी को यथावत् कार के अंदर बैठे रहने की हिदायत कर रोका।
कार की तलाशी ली गई तो कार में पिछे की सीट पर रखे हुए कुल तीन काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो के अंदर 50 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ होना पाया गया। अवैध अफीम डोडा चूरा व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर मौके से दौनो आरोपियों आजाद चौक, निम्बाहेड़ा निवासी 20 वर्षीय गौतम लौहार उर्फ मोनु पुत्र मेघराज लौहार व ढावलिया (बोरखेड़ी) पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा निवासी 30 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र मांगु सिंह झाला राजपूत को गिरफ्तार कर थाना शम्भूपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
यह खबरे भी पढ़े …
*कपड़ा व्यापारी के घर से सोने चांदी के जेवरात व 10 लाख नकदी चुराने वाले गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
कपड़ा व्यापारी के घर से सोने चांदी के जेवरात व 10 लाख नकदी चुराने वाले गिरफ़्तार
*बीमा ट्रांसफर नहीं होने पर भी बीमा कम्पनी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदार – Chittorgarh News*
बीमा ट्रांसफर नहीं होने पर भी बीमा कम्पनी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदार
*नगर परिषद की बोर्ड बैठक में 222.32 करोड का बजट हुआ पारित – Chittorgarh News*
*असरा वेलफेयर सोसाइटी का सरल परीक्षा मोटिवेशनल कोचिंग कैंप आयोजित – Chittorgarh News*
असरा वेलफेयर सोसाइटी का सरल परीक्षा मोटिवेशनल कोचिंग कैंप आयोजित
*- Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






