चित्तौड़गढ़। न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चित्तौड़गढ के पीठासीन न्यायाधीश अरुण जैन ने अपने एक निर्णय में बीमा कम्पनी नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी को दुर्घटना में घायल प्रार्थी को 3 लाख 51 हजार 136 रुपये मय ब्याज दिये जाने का आदेश पारित किया।

प्रकरणानुसार महतो का मोहल्ला, दुर्ग निवासी ओमप्रकाश पिता बद्रीलाल शर्मा ने अपने अधिवक्तागण नरेन्द्र पोखरना, अक्षत पोखरना के माध्यम से एक क्लेम प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया कि प्रार्थी 5 अगस्त 2021 को प्रातः साढ़े 8 बजे दुर्ग के पीछे वाली सड़क कीर्ति स्तम्भ से लाखोटा बारी की ओर पैदल जा रहा था की एक कार आरजे-09-सीसी 1007 के चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उसके टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी के शरीर पर गंभीर व सांघातिक चोटें आई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय द्वारा यह निर्णय दिया गया।
यह खबरें भी देखें …
*बीमा ट्रांसफर नहीं होने पर भी बीमा कम्पनी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदार – Chittorgarh News*
बीमा ट्रांसफर नहीं होने पर भी बीमा कम्पनी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदार
*असरा वेलफेयर सोसाइटी का सरल परीक्षा मोटिवेशनल कोचिंग कैंप आयोजित – Chittorgarh News*
असरा वेलफेयर सोसाइटी का सरल परीक्षा मोटिवेशनल कोचिंग कैंप आयोजित
*नगर परिषद की बोर्ड बैठक में 222.32 करोड का बजट हुआ पारित – Chittorgarh News*
*कपड़ा व्यापारी के घर से सोने चांदी के जेवरात व 10 लाख नकदी चुराने वाले गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
कपड़ा व्यापारी के घर से सोने चांदी के जेवरात व 10 लाख नकदी चुराने वाले गिरफ़्तार
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






