चित्तौड़गढ़। जिला उपभोक्ता आयोग चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष प्रभुलाल आमेटा एवं सदस्यगण राजेश्वरी मीणा, अरविन्द भट्ट ने अपने निर्णय में विपक्षी बीमा कम्पनी दि न्यू इण्डिया इन्श्योंरेन्स कंपनी लिमिटेड के विरूद्ध 3 लाख 7 हजार 5 सौ रुपये मय परिवाद, अधिवक्ता व्यय के दिये जाने का आदेश दिया।

प्रकरण के अनुसार कुंभानगर चित्तौड़गढ़ निवासी परिवादी राजू नाथ पिता लक्ष्मण नाथ ने अपने अधिवक्तागण महेन्द्र कुमार पोखरना, संजय आगाल के मार्फत एक परिवाद इस आशय का प्रस्तुत किया कि परिवादी की बीमीत गाडी का एक्सीडेन्ट हो गया तथा दुर्घटना के वक्त परिवादी की गाडी का बीमा वैध एवं प्रभावी होने से विपक्षी बीमा कम्पनी से बतौर क्षतिपुर्ति राशि बीमा क्लेम राशि प्राप्त करनी चाही। बीमा कम्पनी द्वारा क्लेम राशि देने से इंकार किये जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया गया जहाँ आयोग ने परिवादी के अधिवक्तागणों के तर्कों से सहमत होते हुए विपक्षी कम्पनी का सेवादोष एवं लापरवाही मानते हुए बीमा कम्पनी को क्षतिपुर्ति राशि 3 लाख 7 हज़ार 500 रुपये मय 6 प्रतिशत ब्याज तथा परिवाद, अधिवक्ता व्यय, मानसिक संताप के कुल 10 हजार रूपये परिवादी को दो माह में अदा करने का आदेश दिया
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






