विधायक आक्या ने कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, शहीदों की शहादत को याद कर दिया भाईचारे का संदेश

SHARE:

MLA Akya hoisted the flag at his office, remembered the martyrdom of the martyrs and gave a message of brotherhood.

चित्तौड़गढ़, 15 अगस्त। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

अपने संबोधन में विधायक आक्या ने कहा कि देश को आजादी अनेक वीर सपूतों के बलिदान और शहादत के बाद मिली है। हमें उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। देश में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम रखते हुए राष्ट्र को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका का समुचित निर्वहन करना चाहिए।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में भरत जागेटिया, भोलाराम प्रजापत, झमकलाल सुखवाल, शैलेन्द्र झंवर, सुदर्शन रामपुरिया, नवीन पटवारी, मुन्ना गुर्जर, अनिल भटनागर, जगदीश जांगीड, रामबक्ष कीर, रामचन्द्र गुर्जर, गोपाल धाकड़, सत्यनारायण वैष्णव, नीरज सुखवाल, राजन माली, रामप्रसाद बगेरवाल, दिलीप धाकड़, रेखा शक्तावत, रेणु मिश्रा, सिम्पल वैष्णव, गिरीश दीक्षित, पिन्टू मोदी, राजकुमार तोलम्बिया, राजेश शर्मा, सुनील लड्ढा, विनित तिवारी, राजेश मोची, महेन्द्र सिंह, भारत सिंह राजोरा, महेन्द्र सिंह राजोरा, दीपक वर्मा, पंकज सेन, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *