विभिन्न संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

SHARE:

80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in various institutions

चित्तौड़गढ़, 15 अगस्त। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा संस्थाओं द्वारा हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया।

सुख सेवा संस्थान में देशभक्ति कार्यक्रम:

सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वज़ीरानी, पूर्व रेलवे अधिकारी एस.आर. गढ़वाल, आरएसएस संस्था प्रमुख कालूलाल सहित संस्थान पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

डॉ. वज़ीरानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आजादी के मूल्य को समझना चाहिए और शहीदों के त्याग व महान कार्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने कहा कि आजादी का पर्व इलाजरत रोगियों को नशे के बंधनों से मुक्त होने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में मरीजों ने देशभक्ति गीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। संस्थान कॉर्डिनेटर एवं कलाकार अमित चेचानी ने नशामुक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किया। सचिव प्रभात शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप का आयोजन: अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप प्रताप की ओर से भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव अनीता बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों के माता-पिता ने भी अपने विचार साझा किए। रेखा गिलुंडिया द्वारा बच्चों को अल्पाहार एवं लड्डू वितरित किए गए। अध्यक्ष अनीता भड़कतिया ने संस्था को आवश्यकतानुसार सहयोग का भरोसा दिलाते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संस्थापक विनिता लोढ़ा सहित ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान की विभिन्न इकाइयों में आयोजन: भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित भगवती महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्सी, भगवती बालगृह बस्सी, नंदघर वृद्धाश्रम बस्सी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ एवं सेवाश्रम भीलवाड़ा में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल ओझा एवं सचिव भगवती देवी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न इकाइयों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों में संस्थान से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र में आध्यात्मिक संदेश: ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर भी 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत माता की चेतन्य झांकी सजाई गई तथा भाई-बहनों ने देशभक्ति गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य बाहरी रूप से स्वतंत्र होने के बावजूद तनाव, बीमारी और अन्य बंधनों से परेशान रहता है।

आत्मा जब पांच विकारों से मुक्त होकर परमात्मा का स्मरण करती है, तब सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव होता है। बी.के. अनिता दीदी ने राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों का आध्यात्मिक रहस्य बताया। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ध्वजारोहण किया।

विभिन्न संस्थाओं में आयोजित इन कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *