The country is moving forward on the ideals of Atalji, the pace of development is increasing in Rajasthan.

निंबाहेड़ा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह में उन्होंने अटलजी के राष्ट्र प्रथम के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।
समारोह में 15 जिलों में 5,659 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 1,500 गांवों को हर घर नल से जल की सौगात भी दी गई। शाह ने कहा कि राजस्थान में जल जीवन मिशन के माध्यम से आठ वर्षों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचा है।
शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए गए तीन बड़े जल समझौतों की सराहना करते हुए कहा कि इससे राजस्थान के आधे हिस्से की प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय से भारत की छवि मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों से देश की न्याय व्यवस्था में व्यापक सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बताया।
चित्तौड़गढ़ जिले में 328 करोड़ रुपये से अधिक के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद सीपी जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






