Independence Day celebrated with great enthusiasm at J.K. Cement Works Nimbahera-Mangrol Plant

निंबाहेड़ा। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा-मांगरोल प्लांट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। दोनों इकाइयों में यह समारोह यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस शुभ अवसर पर यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने परेड की सलामी ली।
समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने देश की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि नया भारत सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। देश ने आज विश्व शक्ति बनने के लिए जो निरंतर प्रगति और उन्नति की है, वह अपने आप में यह बताती है कि भारत विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। तोषनीवाल ने कहा कि हम सभी की भी जिम्मेदारी है कि हम सकारात्मक रहकर आत्मविश्वास रखें, नई दक्षताएं विकसित करें एवं निरंतर आगे बढ़ें और देश की प्रगति में भागीदार बनें।
समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कर्मचारियों के बच्चों ने विभिन्न देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, सुरक्षा प्रमुख अंकुर महाराज सिंह, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन हेड मोह. करीम, मैकेनिकल हेड शांतिलाल जैन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी हेड मुकेश वासवानी, क्वालिटी कंट्रोल से धनंजय साहू, सिविल हेड रंजीत गंगोपाध्याय, आईआर हेड रानू नायक, मानव संसाधन टीम से मोहसिन खान एवं जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
वहीं जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट में टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्ढा के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट के तकनीकी प्रमुख मुरली मनोहर लड्ढा ने उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश की प्रगति और जे.के. सीमेंट की निरंतर वृद्धि में कर्मचारियों के अमूल्य योगदान एवं परिश्रम की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि मुरली मनोहर लड्ढा ने कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट नवाचार, सतत विकास और अपनी उत्कृष्ट टीम की कार्यकुशलता के बल पर सदैव अग्रसर रहेगा।
समारोह के दौरान संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों, विभिन्न विभागों की टीमों और सभी सदस्यों ने जे.के. सीमेंट की प्रगति, व्यावसायिक सफलता और राष्ट्र-निर्माण की इस गौरवशाली यात्रा में अपनी पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर तकनीकी विभागों से विभागाध्यक्ष दीपक सोनी, किशोर शर्मा, जगन्नाथ अड़की, विशाल लड्ढा, चंचल राजपूत, सुरेंद्र जोशी, विकेश जैन, अरविंद दास, सुयश द्विवेदी, पंकज बाबेल एवं कमल सनाढ्य, सेफ्टी विभाग से मुकेश कुमार सिंह, एचआर विभाग से भुवनेश सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक), संदीप चौधरी एवं राम रतन नायक तथा सुरक्षा विभाग से अनुज सिंह (सिक्योरिटी हेड), शिव पाल सिंह एवं रण सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित कई कर्मचारी और श्रमिक साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन गीतिका शेखावत, कुमारी लकी सिंह एवं देवेन मारोड़िया ने किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






