PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विद्यार्थियों को स्कूल बैग और किट वितरित, शिक्षा के लिए सहयोग का दिया संदेश - Chittorgarh News

विद्यार्थियों को स्कूल बैग और किट वितरित, शिक्षा के लिए सहयोग का दिया संदेश

SHARE:

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ज्ञानदीप केयर होम में विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं शैक्षणिक किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग करना रहा।

नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि सेवा और सहयोग भारतीय संस्कृति की पहचान है। जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आवश्यक शैक्षणिक सामग्री मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलते हैं।

इस अवसर पर सुधीर जैन, मनोज पारीक, नंद किशोर लौहार, आशीष सिकलीगर, चंद्रशेखर सोनी, दीपक पटवारी, अभिमन्यु समदानी, पार्षद विपिन सिंह, राजेंद्र जांगीड़, गणेश, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन काकड़दा सहित संस्था प्रतिनिधि शंकर लाल रावल, धर्मचंद सुहालका एवं शायर सुहालका उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं संस्था की ओर से सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें:

चित्तौड़गढ़ समाचार, Chittorgarh News, सेवा संकल्प अभियान, भाजपा सेवा अभियान, ज्ञानदीप केयर होम, विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण, शैक्षणिक किट वितरण, चित्तौड़गढ़ भाजपा, शिक्षा सेवा अभियान

2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देंगे पुलिस अधिकारी

समाज कल्याण सप्ताह के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिंदुस्तान जिंक विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

निर्माण, विद्युत और सफाई व्यवस्था की सभापति अनिल ईनाणी ने की समीक्षा

बाइक से 2 किलो 542 ग्राम अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *