PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा “Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन - Chittorgarh News

फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा “Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

 

फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा “Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन।

चित्तौड़गढ़, 23 मई। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के उद्देश्य को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “FIT INDIA – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकुल शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “FIT INDIA – Sunday on Cycle” कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक से होगी, जहां से साइकिल रैली रवाना होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारी, जवान, युवा, खेल प्रेमी एवं आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
इस अवसर पर साइकिल रैली के साथ-साथ योग, जुम्बा एवं रोप स्कीपिंग जैसी फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं फिट इंडिया अभियान से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
“फिट शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ भारत” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नागरिकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *