पीड़ित प्रतिकर योजना एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित

SHARE:

Workshop organized on Victim Compensation Scheme and online application process

चित्तौड़गढ़। जनसाहस एवं एडीआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई।

कार्यशाला में पैनल एडवोकेट भारती गहलोत ने राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह योजना बेहद प्रभावी है। उन्होंने योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।


कार्यशाला में पुलिस विभाग के विभिन्न थानों से बाल कल्याण अधिकारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन एवं अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के उद्देश्य पर जनसाहस के क्लस्टर समन्वयक कुलदीप परमार ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक शांति लाल डागी ने किया, जबकि अंत में ममता कल्याणा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment