किशोर गृह और सखी सेंटर का निरीक्षण, बाल विवाह रोकने पर मिलेगा इनाम

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने शनिवार को राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बच्चों से बातचीत कर भोजन, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो संतोषजनक पाई गईं। बच्चों को पढ़ाई और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके बाद सचिव गोयल ने चंदेरिया क्षेत्र में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। यहां हिंसा पीड़ित महिलाओं को आश्रय, भोजन, कानूनी सहायता और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सेंटर 24 घंटे संचालित रहता है।
साथ ही अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा पर संभावित बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति को पहचान गोपनीय रखते हुए 1100 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *