PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ग्रामवासियों के सहयोग से गोपालपुरा स्कूल में झूले व खेल सामग्री का उद्घाटन - Chittorgarh News

ग्रामवासियों के सहयोग से गोपालपुरा स्कूल में झूले व खेल सामग्री का उद्घाटन

SHARE:

Inauguration of swings and sports equipment in Gopalpura school with the cooperation of villagers

चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा में ग्रामवासियों के सहयोग से बच्चों के लिए झूले, फिसलपट्टी तथा वॉलीबॉल ग्राउंड के नेट बॉल और पोल आदि लगाए गए हैं। सोमवार 16 मार्च को विद्यालय परिसर में समस्त खेल सामग्रियों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से बच्चों के खेल एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। समारोह में समस्त ग्रामवासी विद्यालय परिवार तथा नारेला की पीईईओ डॉ बादाम चौधरी मौजूद रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जोनसिंह मीणा, संगीता चौहान, मनीष मीणा, शांता राजपूत, निशा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संस्था प्रधान गिरीराज सोमानी ने अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *