This is not just a budget, it is the foundation of a developed India by 2047 and a guarantee of opportunities for every section: Joshi

चित्तौड़गढ़। भाजपा द्वारा बजट 2026 को लेकर शनिवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, चंद्रभान सिंह आक्या एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 की जमकर सराहना की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट राजस्थान के नवनिर्माण का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने इसे केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया। सांसद सीपी जोशी ने जोर देकर कहा कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है, जिसमें समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक और मध्यम वर्ग की उन्नति का समुचित ध्यान रखा गया है।
सांसद जोशी ने कहा कि यह बजट राजस्थान के किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के हर जिले और संभाग के सर्वांगीण विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि बजट में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, प्रदेश में सड़कों के जाल और कनेक्टिविटी को मजबूत करने हेतु भारी निवेश का प्रावधान किया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश सरकार ने पहली बार रोजगार कैलेंडर जारी कर एक पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की है। उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किस समय, कितने रोजगार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट विशेष रूप से दूरदर्शी है। नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना, मौजूदा संस्थानों के विस्तार और चिकित्सा केंद्रों के सुदृढ़ीकरण पर जोर देकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे हर घर जल के लक्ष्य को तेजी से प्राप्त किया जा सके। बिजली, पानी और आवास जैसी आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को सरल और सुलभ बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट राजस्थान को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की क्षमता रखता है। जिस गति और तालमेल से केंद्र सरकार काम कर रही है, उसी समन्वय के साथ अब प्रदेश सरकार भी राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।
प्रेस वार्ता के अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, कपिल चौधरी, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार आदि उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…








