PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी - Chittorgarh News

भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी

SHARE:

Bhamashah gave smart TV to the children of the nursery. 

चित्तौड़गढ़। राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी के अंतर्गत संचालित राजकीय आवासित अनाथ, परित्यक्त, अभ्यर्पित एवं लावारिस शिशु बालकों के लिए एक सराहनीय पहल की गई।

नगर विकास न्यास़ के अधिशाषी अभियंता भूपेन्द्र बंशीवाल ने परिवार सहित शिशुगृह पहुंच बच्चों के मनोरंजन एवं शैक्षणिक विकास हेतु स्मार्ट एल.ई.डी. टीवी भेंट किया। शिशुगृह अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि 0 से 6 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए संचालित इस शिशुगृह में यह स्मार्ट टीवी बच्चों के मनोरंजन, ज्ञानवर्धक और मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

अधीक्षक द्वारा आमजन से मानवीय अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अनचाहे जन्म लेने वाले नवजात या बच्चों को झाड़ियों, कचरे, सड़क अथवा असुरक्षित स्थानों पर न छोड़े। इसके स्थान पर उन्हें पालना गृह में सुरक्षित रूप से रखें।

पालना गृह में बच्चे को रखने पर घंटी बजती है और तुरंत बच्चे को बाल कल्याण समिति के माध्यम से राजकीय शिशु गृह में सुरक्षित संरक्षण दिया जाता है। बच्चा छोड़ने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रहती है और उसे किसी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ता। राजकीय शिशु गृह में रखे गए बच्चों की देखभाल के बाद उन्हें भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण के लिए पात्र बनाया जाता है। भावी दत्तक माता-पिता निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर इन बच्चों को गोद लेकर उन्हें नया घर और नया भविष्य दे सकते हैं। कोई भी व्यक्ति स्वयं उपस्थित होकर भी बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे को सरेंडर कर सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *