PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ट्रावेल्स बस से 2 क्विंटल से अधिक गिली चंदन की लकड़ी बरामद - Chittorgarh News

ट्रावेल्स बस से 2 क्विंटल से अधिक गिली चंदन की लकड़ी बरामद

SHARE:

Over 2 quintals of wet sandalwood recovered from a travel bus

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के कपासन चैराहे पर पुलिस ने निंबाहेड़ा से पिलानी जा रही निजी ट्रावेल्स बस की डिक्की से भारी मात्रा में गीली चंदन की लकड़ी बरामद हुई है। यह लकड़ी 6 कट्टों में भरी हुई थी और तौल करने पर इसका कुल वजन 2 क्विंटल 33 किलो निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह चंदन जयपुर भेजा जा रहा था।

थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने नियमित नाकाबंदी के दौरान बस को हाथ का इशारा कर रुकवाया। बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा जयपुर, सीकर और पिलानी जाने वाली सवारियां बैठी हुई थीं। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को नीचे उतारकर बस की पीछे वाली डिक्की की तलाशी ली। डिक्की खोलते ही प्लास्टिक के कट्टों में भरी गीली चंदन की लकड़ी मिली। इसके बाद पूरी बस की जांच की गई, लेकिन अन्य कोई अवैध वस्तु नहीं पाई गई।

पूछताछ में बस ड्राइवर ने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र लिखमाराम गढ़वाल निवासी कासनी, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं बताया, जबकि कंडक्टर ने अपना नाम विक्रम सिंह पुत्र शेर सिंह जाट निवासी ब्राह्मणों की ढाणी, थाना चिड़ावा, जिला झुंझुनूं बताया। दोनों ने बताया कि ये कट्टे चित्तौड़गढ़ स्थित बरखा ट्रावेल्स ऑफिस से संचालक अशोक कुमार सिंधी द्वारा रखवाए गए थे। एक कागज पर पार्सल जयपुर के नाम से लिखा हुआ था और नंबर भी लिखा हुआ था, लेकिन जब पुलिस ने चंदन के परिवहन से संबंधित लाइसेंस या बिल-बिल्टी ड्राइवर से मांगी तो कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

पुलिस के अनुसार बिना अनुमति जंगल से चंदन की लकड़ी काटकर उसका परिवहन करना गंभीर अपराध है। इस मामले में वन अधिनियम की धारा 41-42 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चंदन की लकड़ी कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *