चित्तौड़गढ़ में व्यापारी से मिर्ची पाउडर डालकर लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

In Chittorgarh, a businessman was robbed by pouring chilli powder on him, three accused arrested.

चित्तौड़गढ़,31 जनवरी। शहर में व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर नकदी लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। लूटी गई राशि की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2026 को प्रार्थी गिरीराज बजाज निवासी महेश नगर, चित्तौड़गढ़ ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके ताऊजी ओमप्रकाश बजाज निवासी उपरलापाड़ा 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर स्कूटी से नकदी से भरा बैग लेकर अपने घर लौट रहे थे।

घर के बाहर पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो-तीन बदमाश आए और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश करीब दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

शहर के मध्य क्षेत्र में हुई इस लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने लगातार प्रयास एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर सुनील कुमावत, दीपक सिंह चौहान एवं पुष्कर भील को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं लूटी गई नकदी की बरामदगी के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें