चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में ‘सड़क सुरक्षा माह’ के तहत चंदेरिया लॉजिस्टिक्स टीम द्वारा 8वां नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस शिविर में कुल 280 ड्राइवरों की आंखों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई, जिससे अब तक कुल 872 ड्राइवर लाभान्वित हो चुके हैं।

जांच के पश्चात 110 ड्राइवरों को मौके पर ही चश्मे वितरित किए गए, जबकि 18 ड्राइवरों को उनके विशेष प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार चश्मे कूरियर के माध्यम से भेजे गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों की दृष्टि में सुधार कर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे सड़क पर चलने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यह शिविर चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन, लॉजिस्टिक्स हेड दिनेश प्रजापत, लॉजिस्टिक्स टीम सदस्य अंजलि राठौड़ एवं सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में उन्नति एनजीओ का तकनीकी एवं जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स की लॉजिस्टिक्स टीम ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







