रमेश ईनाणी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, साजिश में अहम भूमिका उजागर

SHARE:

Another accused arrested in Ramesh Inani murder case, key role in conspiracy exposed

चित्तौड़गढ़, 05 जनवरी।
रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में हत्या की साजिश और शूटर उपलब्ध कराने के आरोप में अभियुक्त भजनाराम गुरु को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता रमता राम अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दिनांक 11 नवंबर 2025 को प्रार्थी सौरभ ईनाणी निवासी कृष्णा नगर, चित्तौड़गढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता रमेश चन्द्र ईनाणी सुबह करीब 11 बजे स्कूटी से दुकान जा रहे थे। सीटी पेट्रोल पंप के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रमेश ईनाणी को उपचार हेतु उदयपुर ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

मामले में पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को फायरिंग कर हत्या करने के आरोप में अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ कमल दुबे (निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था।

दिनांक 5 जनवरी 2026 को मनीष दुबे का पुनः पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई। अनुसंधान में सामने आया कि वर्ष 2022 में भजनाराम गुरु ने रमेश ईनाणी की हत्या के लिए रमता राम को शूटर मनीष दुबे उपलब्ध करवाया था। साथ ही भजनाराम को वर्ष 2022 से ही हत्या की साजिश और योजना की पूरी जानकारी थी।

साक्ष्यों के आधार पर रमेश ईनाणी की हत्या के लिए दुष्प्रेरण और षड्यंत्र में शामिल पाए जाने पर भजनाराम गुरु को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा फरार आरोपी रमता राम की तलाश जारी है। मामले में आगे का अनुसंधान प्रगति पर है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें