चित्तौड़गढ़। पिछले दिनों रोहित गोदारा गैंग की ओर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ ही शहर के एक फल व्यवसायी कन्हैयालाल खटीक को जान से मारने की धमकी दी थी। अब पूर्व सभापित संदीप शर्मा को लोरेंस गैंग की ओर से करोडों की रंगदारी मांगने के मामले में धमकी मिली है। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सदर धानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि बीती रात इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अपनी रिपोर्ट में संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें लोरेंस गैंग की ओर से करोड़ों रूपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट में सामने आया कि विदेशी नम्बरों से उनके पास हेरी बॉक्सर नामक व्यक्ति ने धमकी भरा कॉल किया। धमकी मिलने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूर्व सभापति संदीप शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है। संदीप शर्मा के सेंती स्थित होटल और घर पर बेरिकेटिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात किये गये है। अब पुलिस धमकी देने वाले नम्बरों की डिटेल खंगाल रही है। यह नम्बर विदेशों के है, जिनसे धमकी दी गई है। जिले में पहले रोहित गोदारा गैंग की ओर से कन्हैयालाल खटीक और रावतभाटा के ठेकेदार को भी धमकियां मिल चुकी है और इसी के साथ प्रदेश के कई जिलों में भी रूपये मांगने के कई मामले सामने आ चुके है। इस प्रकार की धमकियों में पिछले दिनों हरियाणा में एक हत्या भी हो चुकी है। पुलिस ने धमकियां मिलने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई है।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






