दीवाना शाह दरगाह पर चाँद रात, जायरीनों की उमड़ी भारी भीड़

SHARE:

कपासन 24 सितम्बर। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रबिउलआखिर की चाँद रात पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी।

दरगाह आॅफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा ने बताया कि मंगलवार सांयकाल चाँद दिखाई देने के साथ ही दरगाह परिसर नारों से गूंज उठा। आस्ताना-ए-आलिया में दर्शन हेतु लंबी कतारें लगीं। वहीं मेला ग्राउण्ड में 300 से अधिक अस्थाई दुकानें सजीं।

अहाता-ए-नूर में दिनभर महफिल-ए-मिलाद का आयोजन हुआ, जिसमें कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश कर दाद बटोरी। श्रद्धालुओं ने मिन्नत के धागे बांधे और मन्नत पूरी होने पर अपने बच्चों व बड़ों का गुड़, खोपरा, सूखा मेवा व फल-फ्रूट से तौल कर नवाजा।

शाम को चिराग और अगरबत्ती के समय फातिहा पढ़ी गई, जिसमें अल्लाह के रसूल ﷺ एवं औलिया-ए-कराम के वसीले से मुल्क में अमन-ओ-सुकून, बीमारियों से शिफ़ायाबी और घरों में खैर-बरकत की दुआ की गई। पूरे दरगाह परिसर में “आमीन-आमीन” की सदाओं से माहौल गूंज उठा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें