चित्तौड़गढ़, 24 सितम्बर। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से 45 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में बालोतरा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन और थाना प्रभारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा के निर्देश पर बुधवार को थाने के बाहर एसआई सुरेश चंद के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी की।
इस दौरान प्रतापगढ़-नीमच मार्ग से आ रही एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से काले रंग के तीन प्लास्टिक कट्टे मिले, जिनमें कुल 45 किलो अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से कार जब्त कर दोनों आरोपियों—प्रभुराम पुत्र बलवन्तराम विश्नोई तथा किशोर सिंह पुत्र चौथ सिंह राठौड़, निवासी फुलन, थाना समदड़ी (जिला बालोतरा)—को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






