PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महिला सब्जीवाली की सूझबूझ से फंसा नकली नोट गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - Chittorgarh News

महिला सब्जीवाली की सूझबूझ से फंसा नकली नोट गैंग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

SHARE:

नकली नोट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 500-500 के 30 नकली नोट बरामद

चित्तौडगढ़। कोतवाली पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 500-500 के 30 नकली नोट भी बरामद किये है। यह तीनों युवक पिछले कुछ दिनों से शहर में घूम रहे थे, खासतौर पर बड़ी सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में दुकानदारों से सामान खरीदने के बहाने नकली 500-500 के नोट चलाकर छोटी मोटी वस्तु खरीद कर छुट्टे पैसे करवाने का काम कर रहे थे। मंगलवार रात को वह फिर से सब्जी मंडी में पहुंचा, जहां एक महिला सब्जी विक्रेता ने उसे पहचान लिया। महिला ने बाकी दुकानदारों को बताया कि यह वही युवक है जो पिछले दिनों उसे नकली नोट देकर गया था। आरोपी युवक एक गुमटी में गया और सिगरेट का पैकेट खरीदने के बाद 500 रुपए का नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार ने मौजूद युवकों से नोट लेकर देखा तो वो नकली था। अन्य दुकानदारों ने युवाओं के साथ मिलकर आरोपी युवक को पकड़ कर वहीं बिठाकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत के निर्देशन में पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से करीब 30 नकली नोट बरामद हुए, जो सभी 500-500 रुपए के थे। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ दो और युवक हैं जो इसी काम में शामिल हैं। तीनों युवक कोटा व झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं और चित्तौड़गढ़ घूमने के बहाने आए थे, लेकिन उनका असली मकसद शहर में नकली नोटों को चलाकर असली पैसे इकट्ठा करना था। तीनों युवक शहर के एक होटल में रुके हुए थे और वहीं से नकली नोट लेकर बाजारों में घूम रहे थे। पुलिस ने आसिफ अली पुत्र नूर मोहम्मद झालावाड़ निवासी, आदिल खान पुत्र अब्दुल गफूर खान निवासी सारोला, झालावाड़ और शाहनवाज खान पुत्र मंसूर अहमद, निवासी कैथून कोटा को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने बताया कि तीनों युवकों के पास से बरामद नकली नोटों की जांच की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नकली नोट कहां से लाए गए और इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनो युवकों ने तकनीकी व सोशल मीडिया के मा/यम से यह नकली नोट मंगवाए थे, जिन्हें बाजार मंे चलाकर सफल होने पर इसी काम को आगे बढाने की योजना में थे।

यह खबरें भी पढ़ें …

जनहित में बड़ा कदम : सांसद सीपी जोशी ने जीएसटी रिफॉर्म्स पर जताया आभार, दिवाली से पहले चित्तौड़गढ़ दुर्ग की सड़कों के सुधार का दिया भरोसा

 

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *