चित्तौड़गढ़। शहर के प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल अक्षर हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपासन के निकट भट्ठों का बामनिया निवासी खातून बाई (60) पत्नी रमजु मंसूरी को कंधे में लगी प्लेट निकलवाने के लिए अक्षर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।
परिजनों का कहना है कि थोड़ी देर बाद डॉक्टर ने बुलाकर बताया कि मरीज की हालत बिगड़ गई है और उसे रेफर करना पड़ेगा। परिजन जब ऑपरेशन थिएटर पहुंचे तो महिला बेहोश अवस्था में पड़ी थी। बाद में अस्पताल के डॉक्टर पुरुषोत्तम मीणा ने परिजनों को बताया कि महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
इस सूचना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया की कंधे के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत कैसे हो सकती है।
इधर निजी अस्पताल में हंगामा की सूचना पर एएसआई अमर सिंह और एएसआई हिम्मत सिंह जाब्ते सहित अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। इसी दौरान अंजुमन सदर मोहम्मद इकबाल, एडवोकेट आरिफ अली, समाजसेवी रशीद अब्बासी सहित कई लोग भी मौके पर पहुंचे।
दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद 10 लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी, जिसके बाद मृतका का शव एंबुलेंस से गांव ले जाया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






