Meeting on preparations for Independence Day Celebration-2025 on 8th July

चित्तौड़गढ़, 4 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह-2025 (15 अगस्त) को गरिमामय एवं उल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 08 जुलाई (मंगलवार) को प्रातः 11: बजे जिला परिषद परिसर स्थित ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में बैठक आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि इस बैठक में समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रम की रूप-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अतिथियों के स्वागत-सत्कार, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने संबंधित सभी विभागों, संस्थाओं, अधिकारीगणों एवं संबंधित कार्मिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने की सुनिश्चितता करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 को भव्य, सुव्यवस्थित और स्मरणीय रूप से मनाया जा सके।
यह खबरें भी पढ़ें…
प्रमुख बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम संचालक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर
https://www.facebook.com/share/p/16mtgGokrB/
*इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल – Chittorgarh News*
इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल
लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ चेरापूंजी में तब्दील, सड़कों पर दरिया जैसे हालात, और बरसेंगे बादल
अंत्योदय शिविरों में पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता – सीईओ पाठक
चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति
तेलंगाना फार्मा फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतकों की संख्या 34 पहुंची, मलबे से अब तक 31 शव निकाले गए
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






