टिनशेड की छत पर पहुँचे भालू का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया वन्यजीव अभयारण्य में
चित्तौड़गढ़। ग्राम मानपुरा (ग्राम पंचायत मानपुरा),वनपाल नाका देहलीगेट रेंज चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में शनिवार को श्रीराम केशर प्लांट की टिनशेड छत पर एक भालू के दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों द्वारा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेन्द्र कुमार पुरोहित के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ रेंज का वन अमला एवं गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुँचा।

भालू की गतिविधियों से उसके अस्वस्थ होने की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सोन को सूचित किया गया। चिकित्सकीय सलाह अनुसार भालू को ट्रेंकुलाईज (बेहोश) कर रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया में वन्यजीव अभयारण्य बस्सी से सहायक वनपाल मुकेश खारोल तथा विजयपुर रेंज से सहायक वनपाल मनोहर जाट द्वारा ट्रेंकुलाईज कर उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।
भालू नर था, जिसकी आयु लगभग 7 वर्ष आँकी गई। प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उसे वन्यजीव अभयारण्य, बस्सी में प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में वनपाल भूपेन्द्र कुमार खटीक, सहायक वनपाल विशाल कुमार मीणा, तेज सिंह शक्तावत, वनरक्षक झूमरराम (नाका प्रभारी देहलीगेट), किशोर खटीक, अशोक शर्मा, नन्दलाल, हंसराज, सतवीर सिंह, हिनेश ढाका, दुर्गा प्रसाद एवं वाहन चालक नाथू सिंह का योगदान रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग
हिन्दुस्तान ज़िंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी
क्या सोनिया गांधी वापस नहीं कर रही जवाहरलाल नेहरू के इतिहासपरक पत्र?
क्या अमेरिकी बॉम्बर ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह किया है?
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






