48 kg of illegal poppy husk recovered from car

चित्तौड़गढ़। बेंगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करते हुए 48.950 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफ्ट कार को जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे वृत्ताधिकारी बेगूं अजंलिसिह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे थाने के शिवराज उप निरीक्षक , कानि. विजयसिह, ललितसिह, बालकृष्ण , जगदीप, कमलेश, मनोहर व हरमेन्द्र द्वारा मंगलवार को कोटा चित्तौड़ हाईवे रोड पर गोरला सूरतपुरा के पास पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार काटून्दा की तरफ से आयी। जिसे पुलिस जाप्ता के द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो स्वीफ्ट कार के चालक ने कार को नही रोक कर ,भगाकर ले गया। जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा किया जाकर स्टॉप स्टिक से स्वीफ्ट कार का टायर पिंचर किया गया। स्वीफ्ट कार का चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को तेज स्पीड से भगाकर ले गया । स्वीफ्ट कार में सवार व्यक्ति स्वीफ्ट कार को कोटा हाईवे रोड के किनारे खड़ी कर कार को लॉक कर भाग गये। जिसकी खेतो व आस पास जंगल मे काफी तलाश की गई । मगर घना जंगल होने से व दूरी अधिक होने से उक्त भागे हुये स्वीफ्ट कार चालक व स्वीफ्ट कार चालक का साथी का कोई पता नही चला सका । स्वीफ्ट कार की नियमानुसार तलाशी ली तो गाड़ी में 3 कट्टों में भरा हुआ कुल 48.950 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने स्वीफ्ट कार के चालक व चालक का साथी की आस-पास तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी। पुलिस ने नियमानुसार स्वीफ्ट कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर पुलिस थाना बेगू पर स्वीफ्ट कार के चालक व चालक के साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
समुद्र की गहराई से विनाश का संकेत? केरल में मछुआरों के जाल में फंसी दुर्लभ ‘डूम्सडे ओ
इसराइल-ईरान संघर्ष ने खींचा अमेरिका को युद्ध में: कतर बेस पर हमले के बाद ट्रंप ने कराया युद्धविराम
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






