PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विधायक आक्या की अनुशंसा पर बुंदी रोड पर 33/11 केवी सब स्टेशन को स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत - Chittorgarh News

विधायक आक्या की अनुशंसा पर बुंदी रोड पर 33/11 केवी सब स्टेशन को स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

SHARE:

On the recommendation of MLA Akya, 33/11 KV substation on Bundi Road has been approved, residents of the area will get relief

चित्तौड़गढ़ | 25 जून
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) द्वारा बुंदी रोड पर 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी का नया सब स्टेशन स्वीकृत किया गया है। इस घोषणा से क्षेत्र में बिजली की लगातार आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

इन क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ

इस उपकेंद्र से नाडोलिया, गुर्जर बस्ती, ऊपरला पाड़ा, कपड़ा बाजार, पुराना बाजार, सदर बाजार, किला क्षेत्र, पावटा चौराहा, सब्जी मंडी, चंदनपुरा सहित आसपास के इलाकों में अब निर्बाध और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

अब नहीं झेलनी पड़ेगी बार-बार बिजली कटौती

इन क्षेत्रों की मौजूदा बिजली आपूर्ति चंदेरिया पावर हाउस से की जा रही थी, जो कि दूरी अधिक होने के कारण बार-बार फॉल्ट और वोल्टेज ड्रॉप की समस्या उत्पन्न करती थी। नए सब स्टेशन के बनने से यह दूरी कम हो जाएगी और फॉल्ट की आशंका भी घटेगी, जिससे बिजली की लगातार आवाजाही से राहत मिलेगी।

जनता ने जताया आभार

बुंदी रोड सब स्टेशन की स्वीकृति की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

चित्तौड़गढ़ में झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना 

200 से अधिक मुस्लिम प्रतिभाओ का सम्मान किया, कम्प्यूटर लेब एवं ई लाइब्रेरी का शुभारंभ

कार से 48 किलो अवैध डोडा चुरा बरामद

किक बॉक्सिंग में मुस्कान को स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल हासिल

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *