More than 1221 kg of illegal poppy husk recovered by raiding the barn

एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) के चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों ने बस्सी के जयसिंहपुरा में स्थित एक बाड़े पर छापा मारकर 1221.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद करने के साथ ही एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ।
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया की एक विशेष सूचना मिली की चित्तौड़गढ़ के बस्सी तहसील में स्थित गांव जयसिंहपुरा के एक बाड़े पर अवैध डोडा चूरा से भरी एक पिकअप गाड़ी खड़ी है। सी.बी.एन, चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों की एक टीम ने इस पर कार्यवाही करते हुए बाड़े पर छापा मारकर कुल 1221.730 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया ।
उन्होंने बताया की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात, बरामद अवैध डोडा चूरा, एक बाइक और एक पिकअप को जब्त कर लिया गया तथा तीन व्यक्तियों को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






