Volleyball summer training camp concluded

चित्तौड़गढ़। कई वर्षों से चली आ रही वाॅलीबाल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की प्रथा को लगातार 26 वें वर्ष भी नूतन स्पोट्र्स क्लब द्वारा जीवित रखा गया। नूतन स्पोट्र्स क्लब के संयोजन से जिला कलक्ट्रेट के वॉलीबॉल ग्राउंड में एक माह के वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसका समापन समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बाल मुकुंद वैष्णव ने की, जबकि मुख्य अतिथि विनोद यति गुरुदेव, विशिष्ट अतिथि कैलाश पंवार, रतनलाल चावला एवं मुकूल आचार्य मंचासीन रहें जिनका स्वागत माला पहनाकर उपरना ओढ़ा कर किया गया। सभी अतिथियों को विजय स्तम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर मांगीलाल राव, मांगीलाल बाथरा, राष्ट्रीय धावक पृथ्वी राज खटीक, अनिल सुखवाल, संजय खाब्या मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण नीलमणि, प्रतिवेदन की प्रस्तुति पंकज व्यास और स्वागत उद्बोधन पंकज टांक ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत प्रशिक्षक रणजीत चावला, जशवंत चावला, हेमंत राव, निशांत पुरोहित, राजू ने किया। यूनिवर्सिटी प्लेयर गोल्ड मेडल प्राप्त मुस्कान बाथ्रा, यूनिवर्सिटी प्लेयर शुभ करण चावला, निर्मल चावला और स्टेट प्लेयर हिमांशु उर्फ बिट्टू पुरोहित, निखिल डांगी, हर्ष सोनी, कौशल बोरीवाल का मुख्य अतिथि ने ट्राफी भेंट कर और सभी प्रशिक्षणार्थियों को मंचासिन अतिथियों ने वाॅलीबाल किट प्रदान कर सम्मानित किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
अच्छी वर्षा की कामना को लेकर ग्रामीण देवी देवताओं को कर रहे प्रसन्न
*गंभीरी नदी पर सफाई हेतु किया सामूहिक श्रमदान – Chittorgarh News*
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






