PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित - Chittorgarh News

चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

Intensive tree plantation program organized on World Environment Day at Chanderia Lead-Zinc Smelter

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक़ चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आशीष बूरासी द्वारा नीम का पौधा लगाकर की गई। उन्होंने इस अवसर पर सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन है, जो प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित है। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके नियंत्रण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिं़क के डिप्टी सीईओ स्मेल्टर्स एवं लोकेशन हेड मानस त्यागी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति चेतना और चिंतन हर व्यक्ति के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत योगदान भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर सह महाप्रबंधक पर्यावरण मनीषा भाटी ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में 5 हजार पौधे लगाए गए हैं, वृक्षों की सघनता बढ़ाने के लिए चरणबद्ध योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र मीना, अमित सुराणा, रिपन घोष, पवन बहेती, अनूप कुमार, घनश्याम सिंह राणावत सहित अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं बिजनेस पार्टनर्स ने वृक्षारोपण में भाग लिया। पर्यावरण विभाग एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग एवं योगदान दिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी – Chittorgarh News*

बाल कल्याण समिति के पालनागृह में पहली बार गूंजी किलकारी

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार को चित्तौड़गढ़ दौरे पर

20 वां कल्याण महाकुंभ नया इतिहास रचेगा : कई आकर्षण भक्तों को करेंगे आकर्षित

ईदुल अजहा कल, ईद गह में तैयारियां पूर्ण, 8 बजे होगी नमाज़

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान ज़िंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *