- सामाजिक कल्याण की पहल पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान,
- दुर्ग के व्यू पॉइंट व विजय स्तंभ पर होगी साफ सफाई,
चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 अप्रैल 2025 को विश्व विख्यात दुर्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया जाकर साफ सफाई की जाएगी। सामाजिक कल्याण की पहल पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान के तहत दुर्ग के व्यु पॉइंट व विजय स्तंभ पर नगर परिषद चित्तौड़गढ़ व अपनी विरासत अपनी ज़िम्मेदारी Unity of fort और JCI chittor चेतक के सहयोग से स्वच्छता की शुरुआत की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 का संभाग स्तर का आयोजन इस वर्ष चित्तौड़गढ़ जिले में मनाया जा रहा है। चित्तौड़ दुर्ग को राजस्थान का गौरव एवं राजस्थान के सभी दुुर्गों का सिरमौर कहा जाता हैं | पुलिस स्थापना दिवस की प्रथम कड़ी में एक सामाजिक कल्याण पहल के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा 15 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चित्तौड़गढ़ विश्व विरासत स्थल ऐतिहासिक दुर्ग मे व्यू पॉइंट व विजय स्तंभ पर प्रातः 6:30 am -8:00 am तक आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान नगर परिषद चित्तौड़गढ़ व अपनी विरासत अपनी ज़िम्मेदारी Unity of fort और JCI chittor चेतक के सहयोग से चलाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से इस स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोगो से जुड़ने की गुजारिश की गई हैं। इसका उद्देश्य लोगो को यह बताना है कि पुलिस निरन्तर जनता की सेवा में तत्पर हैं तथा पुलिस सामाजिक सरोकार का निर्वहन भी ठीक प्रकार से कर रही हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
*भूमि आवंटन के निर्देश निरस्त करने की मांग – Chittorgarh News*
*निंबाहेड़ा से उदयपुर रोड़वेज सेवा शुरू होने से खुशी की लहर – Chittorgarh News*
*कैडेट्स को कर्तव्य निर्वहन की दिलाई शपथ – Chittorgarh News*
*पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित – Chittorgarh News*
पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सैनिक स्कूल के कैडेट्स को किया प्रेरित
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






