सदर चित्तौडगढ व शंभुपूरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

स्कोर्पियो कार से 3 क्विटल 84 किलोग्राम अवैध ड़ोड़ाचुरा जब्त
चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए सदर चित्तौड़गढ व शंभुपूरा थाना पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कोर्पियो कार से 03 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध डोड़ाचुरा जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त स्कोर्पियो कार को जब्त किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतू जिला पुलिस को निर्देश दिये गये है। गुरुवार को एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के मार्गदर्शन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ़ निरंजन प्रताप सिह पु. नि. के निर्देश पर महेन्द्र सिंह उ.नि. थाना सदर चित्तौडगढ़ के नैतृत्व में पुलिस टीम एएसआई ददु सिंह सउनि, हैड कानि सुरेन्द्र सिंह, कानि ढुंगर सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, कैलाश चन्द, अखलेश द्वारा कोटा-निम्बाहेडा से उदयपुर भीलवाडा हाईवे रोड पर बोजुन्दा पुलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दोरान निम्बाहेडा की तरफ से आई एक बिना नंबरी स्कोर्पियो को रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा स्कोर्पियो कार को नाकाबन्दी में नहीं रोक कार का घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम सुझबुझ व तत्परता दिखाते हुवे भागती हुई स्कोर्पियो के टायरो पर स्टॉप स्टीक लगाकर कार के टायर का ब्रस्ट किया गया, फिर भी स्कोर्पियो चालक कार को भगाते हुए आगे ले जाकर कार को हाईवे से निचे उतारकर चित्तौडगढ में महेशपुरम कॉलानी से पुर्व ही कच्चे रास्ते पर एक खाली प्लॉट पर वाहन को रोक कर अंधेरे का फायदा उठाते हुके भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा स्कोर्पियो कार की तलाशी ली गई तो कार में पिछले सीटे नहीं होकर पिछे की तरफ 20 प्लास्टिक के कटटो में कुल 03 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व बिना नंबरी स्कोर्पियो कार को कर प्रकरण दर्ज किया गया। अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन के संबंध में अनुसधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






