नवकार मंत्र सामूहिक जाप का आयोजन

SHARE:

चित्तौडगढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध आयोजनों के सिलसिले में बुधवार को महावीर जैन मंडल एवं जीतो द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप का अद्भुत, अविस्मरणीय आयोजन संपन्न हुआ। राजेंद्र दोषी एवं अतुल सिसोदिया ने बताया कि मांगलिक धाम में प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुआ सामूहिक नवकार मंत्र जाप का यह कार्यक्रम प्रातः 9ः36 तक चला। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में यह विशिष्ट आयोजन देश ही नहीं दुनिया भर के 108 देश में एक साथ, एक समय पर आयोजित हुआ। विश्व कल्याण एवं विश्व शांति की स्थापना के भाव से आयोजित इस सामूहिक जाप में बड़ी संख्या में समाज जनों ने भाग लिया। इस मौके पर सोहनलाल पोखरना, नवीन पटवारी, प्रवीण जैन, नवनीत मोदी, संजय ढिलीवाल, अशोक जैन, चांदमल बोकडिया, अरविंद ढिलीवाल, सुनील गांधी, डॉ कनक जैन आदि उपस्थित थे।

यह खबरे भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें