PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एमओयू होल्डर्स को आरक्षित दर पर मिलेंगे औद्योगिक भूखंड: चित्तोडगढ़ जिले के 3 रीको क्षेत्रों में 258 भूखंड - Chittorgarh News

एमओयू होल्डर्स को आरक्षित दर पर मिलेंगे औद्योगिक भूखंड: चित्तोडगढ़ जिले के 3 रीको क्षेत्रों में 258 भूखंड

SHARE:

एमओयू होल्डर्स को आरक्षित दर पर मिलेंगे औद्योगिक भूखंड: चित्तोडगढ़ जिले के 3 रीको क्षेत्रों में 258 भूखंड
चित्तौड़गढ़। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के संदर्भ में राज्य सरकार के साथ एमओयू निष्पादन करने वाले निवेशकों के लिए रीको की ओर से चिह्नित औद्योगिक क्षेत्रों में आरक्षित मूल्य पर औद्योगिक भूखंडों के प्रत्यक्ष आवंटन योजना जारी कर दी गई है। ऐसे उद्यमी जिन्होंने इस पॉलिसी के लागू होने की तिथि तक राज्य सरकार के साथ निवेश के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) निष्पादित किया हो तथा जिनका राजनिवेश पोर्टल पर भूमि आवंटन से संबंधित प्रार्थना लंबित हैं, वे इस योजना में आवेदन कर सकते है।
राज्य के 98 रीको औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 6936 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। इस योजना के तहत चित्तोडगढ़ जिले के 3 रीको औद्योगिक क्षेत्रों में 258 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। इसमें कपासन तहसील के औद्योगिक क्षेत्र कपासन में 23, बेगूं  तहसील के औद्योगिक क्षेत्र तेजपुर में 177 और गंगरार तहसील के औद्योगिक क्षेत्र सोनियाना में 58 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।
राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू करने वाले निवेशकों को भूखण्ड आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से प्रारंभ हो गई हैं। इसके लिए मय प्रोजेक्ट रिपोर्ट 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य आवेदक रीको की वेबसाइट या एसएसओ राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को भूखण्ड की कुल देय प्रीमियम राशि की 5 प्रतिशत राशि आवेदन के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से रीको के बैंक खाते में जमा करानी होगी। जिन भूखण्डों पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होगे उनके लिये ई-लॉटरी 3 अप्रैल को प्रस्तावित हैं।
यह ख़बरें भी पढ़ें…

*बाइक सवार से नारकोटिक्स ने बरामद किया काला सोना, एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

बाइक सवार से नारकोटिक्स ने बरामद किया काला सोना, एक गिरफ़्तार

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *