PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दीवाना बाबा के दर एसपी ने चादर पेश कर मांगी मुल्क अमनो सुकून की दुआ - Chittorgarh News

दीवाना बाबा के दर एसपी ने चादर पेश कर मांगी मुल्क अमनो सुकून की दुआ

SHARE:

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक ने फूल पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की। सैकडो जायरीने दीवाना ने की रोज़ा ईफ्तारी मे शिरकत।

दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार गुरूवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी का बुलन्द दरवाजा पर कमेटी सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी, हाजी शरीफ मेवाती, अशफाक तुर्किया एवं याकूब खाँ जाश्मा ने स्वागत किया। आस्ताना ऐ आलिया में मुख्य मज़ार पर चादर व फूल पेश कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की। सैयद अख्तर अली बुखारी ने दस्तार बंदी कर श्रीफल भेंट किया। डीएसपी हरजी लाल यादव, थानाधिकारी रतन सिंह भी मोजूद रहे। इस अवसर पर कमेटी से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
गुरूवार सांयकाल अहमद कबीर मंजिल मे आशिके दीवाना उदयपुर के परवेज रशीद कुरेशी की जानिब से रोजा ईफ्तारी का प्रोग्राम रखा गया। इस मुबारक मौके पर भा.ज.पा. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईकराम रशीद कुरेशी, फारूक कुरेशी, भीलवाडा के नजमूल कुरेशी, कमरगनी कुरेशी एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, आर.एन.टी. कॉलेज के निदेशक डॉ. वसीम खाँ, अन्जुमन सैक्रेट्री सैयद असलम अली उर्फ बंटी सहित सैकडो जायरीने दीवाना ने शिरकत की।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*बाइक के टूल बॉक्स में छिपा रखा था ये सामान, तो पुलिस ले गई पकड़ – Chittorgarh News*

बाइक के टूल बॉक्स में छिपा रखा था ये सामान, तो पुलिस ले गई पकड़  

*बाइक पर ले जा रहे थे ऐसी चीज़ की नार्कोटिक्स कर लिया 3 को गिरफ़्तार और बाइक कर ली जब्त जान क्या है पूरा मामला… – Chittorgarh News*

बाइक पर ले जा रहे थे ऐसी चीज़ की नार्कोटिक्स कर लिया 3 को गिरफ़्तार और बाइक कर ली जब्त जान क्या है पूरा मामला…

*वन नियमों के कारण दो दशक से वनवासी बच्चे विद्यालय भवन से वंचित – Chittorgarh News*

वन नियमों के कारण दो दशक से वनवासी बच्चे विद्यालय भवन से वंचित

*बैग से 500 ग्राम अफीम व 460 ग्राम डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

बैग से 500 ग्राम अफीम व 460 ग्राम डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ़्तार 

*सीमेंट फैक्ट्री से बैटरी व यूपीएस चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

सीमेंट फैक्ट्री से बैटरी व यूपीएस चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ़्तार 

*मायरा गांव में मकान की छत से 3 किलो से अधिक अवैध अफीम जप्त – Chittorgarh News*

मायरा गांव में मकान की छत से 3 किलो से अधिक अवैध अफीम जप्त

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *