PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ में पाँच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “शौर्य 2.0’’ का समापन - Chittorgarh News

राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ में पाँच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “शौर्य 2.0’’ का समापन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव “शौर्य 2.0“ का समापन शुक्रवार, 20 फरवरी 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने कला, संगीत और सौहार्द का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए अविस्मरणीय क्षण प्रदान किए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सी. पी. जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला और उनके उत्साह एवं समर्पण की सराहना की।

पाँच दिवसीय इस आयोजन में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, रंगोली, मेहंदी, ग्रैंड कल्चरल नाइट, रैंप वॉक, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा परिसर ऊर्जा, जोश और कलात्मक अभिव्यक्तियों से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी, सवालिया राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव, सह प्राचार्य डॉ. अनीश जैन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी एवं शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र बालोत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चेतन शर्मा (सहायक लेखाधिकारी), मनोज गोयल (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) एवं अजय मेनारिया (मेल नर्स) ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन माइक्रोबायोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. भाविनी विजयवर्गीय द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह भव्य आयोजन अपार सफलता प्राप्त कर सका।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*नाबालिक से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की कोर्ट में वकीलों ने की धुनाई, वकील व पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की – Chittorgarh News*

नाबालिक से दुष्कर्म प्रयास के आरोपी की कोर्ट में वकीलों ने की धुनाई, वकील व पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की

*तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

*यूरिया के अवैध भंडारण पर कार्यवाही, 1980 कट्टे जब्त – Chittorgarh News*

यूरिया के अवैध भंडारण पर कार्यवाही, 1980 कट्टे जब्त

*नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द – Chittorgarh News*

नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *