चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की हर माह की तरह इस महीने भी अंतिम रविवार को चित्तौड़गढ़ के सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे।

महासचिव राजकुमार बज बाजार में सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों को अंतिम रविवार बंद की सूचना प्रदान करने के लिए ऑटो भी घुमाया जा रहा है एवं सभी संगठन के अध्यक्ष एवं मंत्रियों से भी चर्चा करके सभी संगठनों को भी सूचित किया गया है सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया पिछले कुछ माह से अंतिम रविवार सभी प्रतिष्ठान एवं बाजार निरंतर रूप से बंद रखकर व्यापारियों ने एकता का परिचय दिया है एवं सभी व्यापारियों ने एक दिन अपने परिवार एवं प्रियजनों के लिए निकलने पर खुशी भी व्यक्ति की है। कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी एवं प्रचार प्रचार मंत्री मोहित जैन ने सभी ब्रांड शोरूम को निरंतर सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रदान करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा की है संस्था के संरक्षक सुरेश जैन, ओमप्रकाश लड्ढा, विनोद मलकानी एवं संयोजक राजेश विरानी ने कार्यकारिणी में सभी को निर्देश दिए कि वह अपने आसपास सभी प्रतिष्ठानों एवं व्यापारियों को अंतिम रविवार बंद करने के लिए सूचित करें।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






