Action taken against illegal storage of urea, 1980 bags seized

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर एवं सदर थाना चित्तौड़गढ़ को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ओछड़ी में स्थित एक गोदाम में यूरिया के अवैध संग्रहण की जांच हेतु संयुक्त कार्रवाई कर यूरिया के 1980 कट्टे जब्त किये। संयुक्त निदेशक कृषि के निर्देशानुसार गठित उर्वरक निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गोदाम की जांच की गई। गोदाम का स्वामित्व सत्यनारायण जागेटिया के पास था, जिसे हरीश मीणा निवासी जलिया को किराए पर दिया गया था। मौके पर हरीश मीणा से यूरिया संग्रहण के संबंध में अनुज्ञापत्र, क्रय बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु उसके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। इस पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन के तहत कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 1980 कट्टे यूरिया की जब्ती की कार्रवाई की गई। गोदाम में जब्त यूरिया के नमूने लेकर उन्हें राजकीय अधिसूचित उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया तथा उक्त मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस संयुक्त कार्रवाई में संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा, कृषि अधिकारी अंशु चैधरी, ज्योति प्रकाश सिरोया, गोपाल लाल धाकड़, डॉ. शिवांगी जोशी, कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार यादव एवं सदर थाना पुलिस उप निरीक्षक हिम्मत सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






