चित्तौड़गढ़। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष में शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कमेटी के मोहम्मद युसूफ भैया ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष में जश्ने आमदे रसूल कमेटी के द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुक्रवार को प्रातः 10 से 5 बजे तक आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं सहित सर्व समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान महादान होता है किसी भी बीमार व जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो इसके लिए जश्ने आमदे रसूल कमेटी का गठन कर रेलवे स्टेशन के युवाओं ने हर साल ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया।
कमेटी के शाहरुख खान ने बताया कि इस वर्ष द्वितीय शिविर में कुल 86 यूनिट रक्त संकलन किया गया। साथ ही ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर,सीबीसी जांच सहित नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। इस हेतु श्री सांवरियाजी राजकीय चिकित्सालय के डॉ. अविनाश पैथोलॉजिस्ट के नेतृत्व में रक्त संग्रहण के लिए मोइन खान, गोपाल अहीर, राकेश गढ़वाल व शहजाद हुसैन की टीम मौजूद रही। शिविर में राजीव सेन, धर्मेंद्र शर्मा, प्रमोद तंवर का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कमेटी के संरक्षक महावीर सिंह तंवर, नारू खान, मुबारक हुसैन,जाहिद हुसैन,शहजाद खान,तालिब खान,परवेज खान,मोहम्मद हुसैन,साजिद खान, जुबैर अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्त संकलन के पश्चात रक्तदाता को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र के देकर सम्मानित किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*पोषण माह के तहत मनाया सुपोषण दिवस, घर घर जाकर देंगे पोषक भोजन – Chittorgarh News*
पोषण माह के तहत मनाया सुपोषण दिवस, घर घर जाकर देंगे पोषक भोजन
*आपात स्थिति में अग्नि यंत्रों के उपयोग की जानकारी – Chittorgarh News*
*36 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*भादवा में सावन का अहसास, लगी बरसात की झड़ी – Chittorgarh News*
*गणपति महोत्सव में महाआरती,शनिवार को होगा छप्पन भोग – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






