- किसानों को वर्मीकम्पोस्ट इकाई का स्थायी निर्माण करने पर अनुदान देने की घोषणा
- ये हैं योजना के उद्देश्य
- इकाई पर अनुदान देय
- वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थायी निर्माण के पात्रता
- ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे
चित्तौड़गढ़। किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनको सशक्त बनाने के लिए सरकार ने वर्मी कंपोस्ट इकाई निर्माण योजना शुरु की है। योजना के तहत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।
राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में की थी। इस योजना से जुडने के लिए किसान निकटतम ई-मित्र केंद्र पर जाकर या स्वयं राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अनुदान लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन अधिक की स्थिति में लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
योजना के उद्देश्य
रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के अधिकाधिक उपयोग से बंजर होती जमीन को बचाने के साथ खाद्यान्न की गुणवत्ता बेहतर करने की दृष्टि से यह योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। रासायनिक खादों के उपयोग को कम करना और मृदा की उर्वरकता को बनाए रखना है। गोबर व कचरे से अच्छी गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाना है, ताकि जमीनें बंजर न हो।
इकाई पर अनुदान देय
वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापना योजना के तहत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट इकाई का स्थायी निर्माण करने पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें कार्यक्रम के तहत किसानों को 30 गुणा 8 फीट गुणा 2.5 फीट आकार के पक्के निर्माण के साथ वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना के लिए 50 हजार रुपए तक का अनुदान मिलेगा।
वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थायी निर्माण के पात्रता
वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थायी निर्माण के लिए भूस्वामित्व वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। उनके पास पर्याप्त पशुधन, पानी और कार्बनिक पदार्थ की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। किसानों के पास न्यूनतम 0.4 हैक्टेयर कृषि योग्य स्वयं की भूमि होनी चाहिए। किसान स्वयं के नाम से भू-स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में किसान के पिता के जीवित होने या मृत्यु पश्चात नामान्तरण के अभाव में यदि आवेदक किसान स्वयं के पक्ष में भू-स्वामित्व में नोषनल शेयर धारक का प्रमाण पत्र राजस्व विभाग/हल्का पटवारी से प्राप्त कर आवेदन के साथ प्रस्तुत करता है तो भी अनुदान के पात्र माने जाएंगे। किसान नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर अथवा स्वयं के स्तर पर राज किसान साथी पोर्टल पर किसान/नागरिक लॉग इन पर जाकर जनाधार नम्बर के माध्यम से आवेदन कर सकेगा। आवेदन पत्र को ई-प्रपत्र में भरा जा सकता है। आवश्यक दस्तावेज जमाबन्दी की नकल 6 माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे
*भादवा में सावन का अहसास, लगी बरसात की झड़ी – Chittorgarh News*

*रुक रुक कर बरसात का दौर जारी,तापमान में आई गिरावट – Chittorgarh News*
*स्वागत अभिनंदन के साथ जेसीआई का साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू – Chittorgarh News*
*हजारेश्वर मंदिर में लगा 11 हजार लड्डुओं का भोग की गणेश स्थापना – Chittorgarh News*
हजारेश्वर मंदिर में लगा 11 हजार लड्डुओं का भोग की गणेश स्थापना
*नगर परिषद में 25 करोड़ के घोटाले का आरोप, बीजेपी पार्षदों ने सभापति व आयुक्त के खिलाफ़ थाने में।दी रिपोर्ट – Chittorgarh News*
*156 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व ब्राउन शुगर को पुलिस ने किया नष्ट – Chittorgarh News*
156 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व ब्राउन शुगर को पुलिस ने किया नष्ट
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






